पोस्टमार्टम के बाद शव पहुंचने पर रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
मृतक का गांव पुलिस की छावनी में तब्दील रहा
शिवसरन के गांव में रात से पुलिस का पहरा रहा। मृतक का शव पहुंचने से पहले थाना कोखराज, थाना सैनी, थाना पिपरी, थाना कड़ा धाम की पुलिस फोर्स तैनात रही। कई इंस्पेक्टर, दारोगा, सिपाही घर के आसपास पूरे मोहल्ले में तैनात रहे। पुलिस फोर्स की अगुवाई सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा सुबह से कर रहे थे और हर घटना क्रम पर नजर रखे हुए थे।
सुबह साढ़े नौ बजे एसडीएम सिराथू सौम्य मिश्र भी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों ढाढस बंधाया और हर संभव मदद देने का वादा किया। दोपहर 11 बजे मृतक का शव घर से दाह संस्कार के लिए संदीपन गंगा घाट लेकर परिजन निकले वहा पहुंचने के बाद दोपहर 12 बजे मृतक के शव गढ्ढा करके दफनाया गया, इस दौरान पुरी पुलिस फोर्स मौजुद रहीं, वहीं मृतक के शव का दाह संस्कार होने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली l
रोते बिलखते परिजनों को संभालती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
साहब बहू का भी शव मंगवा दो बेटे के साथ दाह संस्कार करवा देइ
मृतक की मां लालती देवी अपने बेटे के शव के पास रोते बिलखते हुए ढांढस बधा रहें सीओ सिराथू से कहती हैं कि साहब बेटवा तो चला गवा अब पतोहु का भी शव मगवाय देव ओहूका भी देख लेई, साहब अब मगवाय देव जब तक न मगवाईहव हम अपने बेटवा का न लै जय देव। मृतक की मां लालती देवी की गुहार सुनकर वहा रहे सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा की आंखों में भी आंसू आ गए। उन्होंने समझाया कि बुलवा देंगे धीरज रखिए। पड़ोसियों और रिश्तेदारो ने भी आपस में चर्चा कर रहे थे कि हिंदू धर्म के अनुसार पति-पत्नी के शव को साथ में दफनाया जाए, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं था l
विधायक पूजा पाल ने पीड़ित परिजनों के घर पहुंचकर दी सांत्वना।
- फोटो : अमर उजाला।