फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : युवक को कुचलकर भाग रहे चालक को किया अधमरा, डंपर में लगाई आग, घंटों किया चक्काजाम

Sun, 05 Dec 2021 10:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

मंझनपुर कोतवाली के गौरा गांव निवासी कल्लू का 14 वर्षीय बेटा कृष्ण ओसा की तरफ साइकिल से जा रहा था। मूरतगंज की तरफ से चित्रकूट जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार कृष्ण को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Kaushambi : युवक को कुचलने वाले डंपर को ग्रामीणों ने जलाकर किया राख। - फोटो : Kaushambi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कोतवाली के गौरा गांव के समीप रविवार की दोपहर साइकिल सवार किशोर को टक्कर मारकर भाग रहे डंपर चालक ने पीछा कर रहे बाइक सवार युवक धीरज (30) को कुचल दिया, जिससे धीरज की मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पीटकर अधमरा कर दिया। इसके बाद डंपर को आग के हवाले कर दिया। साथ ही मूरतगंज-महेवाघाट पर चक्काजाम कर दिया। सूचना के बाद कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे एसपी, एएसपी ने पिटाई से जख्मी चालक और दुर्घटना में घायल किशोर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन


मंझनपुर कोतवाली के गौरा गांव निवासी कल्लू का 14 वर्षीय बेटा कृष्ण ओसा की तरफ साइकिल से जा रहा था। मूरतगंज की तरफ से चित्रकूट जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल सवार कृष्ण को टक्कर मार दी। घायल होकर सड़क पर तड़प रहे किशोर को देखकर उसके परिवार के ही धीरज (30) ने टक्कर मारकर भाग रहे डंपर को रोकने के लिए बाइक से पीछा किया। डंपर चालक ने ओसा चौराहे के समीप पीछा कर रहे बाइक सवार युवक को भी कुचल दिया। इससे मौके पर ही धीरज की मौत हो गई।

Kaushambi : बवाल के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। - फोटो : Kaushambi

तीन घंटे तक होता रहा बवाल

हादसे के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीणों ने डंपर मे आग लगा दी और चालक को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया। भीड़ ने डंपर चालक केश कुमार निवासी भरतकूप जनपद चित्रकूट को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। हादसे की सूचना पर मंझनपुर पुलिस ने सुस्ती दिखाई। इस कारण लखनऊ-चित्रकूट मार्ग पर करीब तीन घंटे तक बवाल होता रहा।

कई थानों की पुलिस लेकर पहुंचे एएसपी समर बहादुर, सीओ सिटी को काफी देर लोगों को समझाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। अफसरों ने किसी तरह से ग्रामीणों को समझाबुझाकर पिटाई से जख्मी ड्राइवर को हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

Kaushambi : धीरज। फाइल फोटो - फोटो : Kaushambi

तीन घंटे तक बाधित रहा आवागमन

हादसे के बाद बवाल बढ़ने पर पुलिस ने ओसा चौराहे पर बैरिकेडिंग लगाकर मूरतगंज की तरफ से आवागमन रोक दिया था। इस कारण महेवाघाट की तरफ वाहनों का काफिला लग गया। करीब तीन घंटे तक अराजकता का महौल बना रहा है। चक्काजाम खत्म होने पर आवागमन बहाल हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें