फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में चाकू से गोदकर विवाहिता का कत्ल

Tue, 08 Dec 2015 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी के करारी इलाके में सोमवार की रात एक युवती की चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे रक्तरंजित शव सचवारा-दशरथपुर गांव के बीच सड़क किनारे सरपतों के झुरमुट में फेंककर भाग निकले। अस्त-व्यस्त कपड़े देख गांववाले गैंगरेप के बाद हत्या की आशंका जाहिर कर रहे हैं। मौके पर एसपी, सीओ ने घटना की छानबीन की। डॉग स्कवायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम बुलाकर कातिलों का सुराग लगाने का प्रयास किया, लेकिन देरशाम तक पुलिस मृतका की शिनाख्त और कातिलों का कोई सुराग नहीं लगा सकी थी। घटना से पूरे इलाके में सनसनी मची हुई है।
विज्ञापन


करारी थाना क्षेत्र के दशरथपुर-सचवारा गांव के समीप मंगलवार की सुबह सड़क किनारे झुरमुट में करीब 25-30 वर्षीय युवती की खून से लथपथ लाश मिली। खेत की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी, तो उनके होश उड़ गए। मौके पर भीड़ जमा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक काले रंग की लैगी और पीले रंग की कुर्ती पहने इस युवती के गले, पेट और जिस्म के कई हिस्सों में गहरे जख्म हैं।

 इससे लगता है कि किसी ने बड़ी ही बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या की है। पैर की अंगुलियों में बिछुआ देखने से उसके शादीशुदा होने की चर्चा है। मृतका के कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इससे लोग गैंगरेप के बाद हत्या का अंदेशा जाहिर कर रहे हैं। इतना ही नहीं कातिलों ने पहचान मिटाने के लिए युवती के चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर झुलसाने की भी कोशिश की है। युवती की हत्या की खबर लगते ही मौके पर एसपी डॉ. के एजिलरसन, सीओ सिटी आलोक मिश्र पहुंचे। एसपी ने डॉग स्कवायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम बुलाकर जांच करवाई। पुलिस ने मौजूद लोगों से शव की शिनाख्त कराने का भी प्रयास किया, लेकिन पहचान नहीं सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें