फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में जा रहे शिक्षक की मार्ग हादसे में मौत

Tue, 08 Dec 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 पंचायत चुनाव की ड्यूटी में जा रहे पूर्व माध्यमिक स्कूल अमिरतापुर के सहायक शिक्षक की मंगलवार सुबह मार्ग हादसे में मौत हो गई। सैनी क्षेत्र के सयारा गांव के समीप उनकी बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई थी। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ माना जा रहा है। हादसे की जानकारी घरवालों को देते हुए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शिक्षक की मौत से घर-परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


फतेहपुर जनपद के बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बीरपुर गांव निवासी गोविंद कुमार मौर्या (35) कौशाम्बी के कड़ा ब्लाक क्षेत्र में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय अमिरतापुर में सहायक अध्यापक थे। पंचायत चुनाव के चौथे चरण में उनकी ड्यूटी प्रथम मतदान अधिकारी के तौर पर कौशाम्बी ब्लाक में लगाई गई थी। मंगलवार सुबह वह चुनाव ड्यूटी के लिए बाइक से जा रहे थे। सुबह करीब 10 बजे जैसे ही वह सैनी कोतवाली क्षेत्र के सयारा गांव में स्थित बाबू सिंह डिग्री कालेज  के सामने पहुंचे। घने कोहरे के कारण उनकी बाइक सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जोरदार टक्कर लगने से उनके सिर में गहरी चोट लग गई। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख आसपास के लोग दौड़े।

 सूचना पर सैनी कोतवाली पुलिस पहुंची। जेब में मिले चुनाव ड्यूटी प्रपत्र से उनकी शिनाख्त होने पर पुलिस ने घरवालों के साथ ही आला अधिकारियों को भी इसकी जानकारी दी। हादसे में शिक्षक की मौत की खबर लगते ही शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह यादव समेत तमाम अध्यापक सैनी कोतवाली पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें