फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गई विवाहिता से दुराचार

Tue, 08 Dec 2015 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
सैनी इलाके में मंगलवार सुबह खेत की ओर जा रही विवाहिता से पड़ोसी ने दुराचार किया। मनमानी करने के बाद किसी से भी घटना की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसओ ने बताया कि विवाहिता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता मंगलवार की सुबह करीब छह बजे खेत की ओर जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव का ही एक युवक उसे मिल गया। उसे अकेली खेत की तरफ जाते देख वह भी पीछे-पीछे पहुंचा और दबोचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मनमानी करने के बाद कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वह भाग निकला। दरिंदे के चंगुल से छूटी विवाहिता घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी।

पड़ोसी युवक की करतूत सुनकर घरवाले सन्न रह गए। परिजनों के साथ सैनी कोतवाली जाकर पीड़िता ने युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसओ दिनेश सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और जांच में जो सच्चाई सामने आएगी। आगे उसी के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें