दिल्ली में स्कूली बच्चों की इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में दोआबा के भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कौशाम्बी के नंदी वाणी और इलाहाबाद के एमवी स्कूल की संयुक्त टीम ने चीन, जापान और कनाडा के बच्चों से मुकाबला करते हुए 4 गोल्ड, 8 रजत और 7 कांस्य पदक जीता।
दिल्ली में दो दिसंबर को स्कूली बच्चों की इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में कौशाम्बी के नंदी वाणी पब्लिक स्कूल और एमबी कांवेट स्कूल के बच्चों ने हिस्सा लिया था। टीम में नंदी वाणी की यशी पांडेय, अदिति पांडेय, युवराज कुमार, शीर्ष गुप्ता, रचित कुशवाहा, शिखर केसरवानी, निवेदिता केसरवानी शामिल रही। प्रतियोगिता में इन बच्चों ने जापान, चीन और कनाडा के प्रतिभागियों से टक्कर ली।
4 गोल्ड, 8 रजत और 7 कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में इस टीम को सबसे अव्वल टीम और कोच ज्योति को बेस्ट कोच का खिताब दिया गया। विजेता टीम के कौशाम्बी लौटने पर सोमवार को भरवारी में इन बच्चों का जगह-जगह स्वागत किया गया गया। नंदी वाणी के चेयरमैन अभिजीत केसरवानी ने बच्चों की सराहना की।