फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौत पर जागा महकमा, बीमारों की हुई जांच

Sat, 05 Dec 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
करारी के अंसार गंज मोहल्ले में चिकन पॉक्स से बच्चे की मौत की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की तो स्वास्थ्य महकमे की नींद टूटी। शनिवार की सुबह ही डॉक्टरों की टीम मोहल्ले में पहुंची। बीमारों की जांच, इलाज के साथ टीम ने अपनी देखरेख में नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया। टीम की अगुवाई कर रहे पीएचसी करारी के चिकित्सा प्रभारी डॉ.महफूज अहमद ने बताया कि लोग बीमार बच्चों का इलाज कराने के बजाय झाड़फूंक कराने में लगे रहे। इसी से बीमारी मोहल्ले के घर-घर पहुंच गई। 
विज्ञापन


कौशाम्बी में डेंगू के साथ अब चिकनपॉक्स का भी जानलेवा हमला शुरू हो गया है। करारी कस्बे के अंसारगंज मोहल्ले की दलित बस्ती में घर-घर बच्चे चिकन पॉक्स से पीड़ित हैं। बुखार से तप रहे बच्चों के पूरे शरीर में छोटे लाल दाने निकल आए हैं। बीमारा का प्रकोप इतना बढ़ गया कि शुक्रवार की सुबह इसकी चपेट में रहे श्रीचंद्र के 4 वर्षीय बेटे मानसिंह की मौत हो गई। वहीं श्रीचंद्र का बेटे ज्ञानसिंह (01) के अलावा मोहल्ले की अनुराधा (10) पुत्री जीतेंद्र कुमार, अजय कुमार (9), गोपाल (02), मोनी (6) समेत दर्जनों बच्चे पीड़ित हैं।

मौत से पूरे बस्ती में हड़कंप मच गया। मामले की खबर शनिवार के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर का असर रहा कि शनिवार की सुबह ही डॉक्टरों की टीम बस्ती में पहुंच गई। करारी पीएचसी के प्रभारी डॉ महफूज अहमद के अलावा डॉ.इरशाद अहमद, डॉ शोएब अंसारी ने बस्ती में बैठकर एक-एक बीमार बच्चे की जांच की। उन्हें दवा उपलब्ध कराई। साथ ही बस्ती की नालियों में ब्लीचिंग पाउडर का छ़िड़काव भी कराया गया। डाक्टरों ने गांववालों को सफाई रखने, ताजा और स्वच्छ भोजन करने की सीख दी। बच्चों को भी रोजाना नहलाने, उन्हें धुले हुए साफ कपड़े पहनाने की सलाह दी। कहाकि यह संक्रामक बीमारी गंदगी और दूषित खान-पान के कारण ही फैलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें