फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के तीसरे चरण में 66 फीसदी मतदान

Sat, 05 Dec 2015 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
विज्ञापन
विज्ञापन
 पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को कौशाम्बी में 66 फीसदी मतदान हुआ। इस दौरान कड़ा के कमालपुर बूथ में मतदान के बाद मतपेटिका लूटने की कोशिश हुई। रोकने पर लुटेरे पुलिस से भिड़ गए। ईंट-पत्थर के साथ दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग भी हुई। इस दौरान पीठासीन अधिकारी समेत दर्जनभर लोग जख्मी हो गए। भारी फोर्स के साथ मौके पर डीएम, एसपी ने घंटों की मशक्कत के बाद हालात पर काबू पाया।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में शनिवार को कौशाम्बी के सिराथू ब्लाक की 92 और कड़ा ब्लाक की 65 ग्रामसभा में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पदों के लिए मतदान कराया गया। इसके लिए दोनों ब्लाकों में बने 465 बूथों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4.30 बजे तक वोटिंग हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी अनिल कुमार सिंह के मुताबिक तीसरे चरण में कुल 66 फीसदी मतदान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें