फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी जिला अस्पताल : मोबाइल में मशगूल रहा स्टाफ, वॉर्मर में जलकर नवजात शिशु की मौत

Mon, 16 Aug 2021 08:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी

सार

  • जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में 13 अगस्त की रात भर्ती कराया गया था बच्चा
  • घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम, परिजनों ने सदर कोतवाली में दी तहरीर
विज्ञापन
kaushambi news : मौके पर पहुंकर मामले की जानकारी लेते इंस्पेक्टर। - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अस्पताल के स्टाफ की लापरवाही के कारण एक नवजात शिशु की वॉर्मर मशीन में जलकर मौत हो गई। मशीन में रखे गए शिशु की खाल झुलस गई थी और उसमें से धुआं निकल रहा था। सूचना पर सीएमएस डॉ. दीपक सेठ सहित अन्य चिकित्सक मौके पर पहुंचे, लेकिन बच्चे को बचाया नहीं जा सका। परिवार वालों का कहना है कि एसएनसीयू वार्ड का स्टाफ मोबाइल चलाने में मशगूल रहा और उसने बच्चे की देखभाल नहीं की। घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर जिले के खखरेरू निवासी जुनैद की पत्नी महेलिका को शुक्रवार शाम प्रसव पीड़ा हुई। इस पर घरवाले महेलिका का प्रसव कराने जिला अस्पताल लाए। शाम 6.15 बजे मेहिलिका ने बेटे को जन्म दिया। रात 9.14 बजे राउंड पर गए चिकित्सक ने सलाह दी कि बच्चा सक्शन (दूध नहीं पी पा रहा है) नहीं कर पा रहा है। इस वजह से उन्होंने जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में शिशु को भर्ती करने की सलाह दी। जुनैद के बड़े भाई जावेद का कहना है कि 15 अगस्त सुबह छह बजे बच्चे की नानी डायपर बदलने गई तो सब ठीक था। उन्होंने स्टाफ से बच्चेे को देखने के लिए कहा, लेकिन कोई कुर्सी से नहीं हिला।
विज्ञापन

new born baby dead
पूरा स्टाफ मोबाइल चलाने में ही व्यस्त रहा। इसके करीब एक घंटे बाद परिवार के अन्य लोग वार्ड पहुंचे तो बच्चे के शरीर से धुआं निकल रहा था। स्टाफ के साथ पास जाकर देखा तो उसकी सांसें थम चुकी थीं। बच्चे के शरीर की झुलस जल गई थी। घटना से पीड़ित परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। इसकी शिकायत सीएमएस व सदर कोतवाली पुलिस से की गई है। सूचना पर इंस्पेक्टर मंझनपुर मनीष पांडेय मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से तहरीर ली।

इनका कहना है
जिला अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। मामले की जांच कराया जाएगा। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।-डॉ. दीपक सेठ, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें