बौद्ध अनुयायियों का कौशाम्बी एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां हर साल बड़ी संख्या में विदेशों से बौद्ध धर्म को मानने वाले आते हैं। कौशाम्बी बौद्ध तपोस्थली से कंबोडिया, श्रीलंका, म्यांमार से तमाम अनुयायी यहां आते थे। भिक्खू धम्म मित्र काफी दिनों से बीमार चल रहे थे।
कौशाम्बी धम्म मित्र बुद्ध विहार के संस्थापक भिक्खू धम्म मित्र का सोमवार को निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार चल रहा था। सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से पूरे जिले में शोक की लहर दौड़ गई। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भिक्खू धम्म मित्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन
बौद्ध अनुयायियों का कौशाम्बी एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां हर साल बड़ी संख्या में विदेशों से बौद्ध धर्म को मानने वाले आते हैं। कौशाम्बी बौद्ध तपोस्थली से कंबोडिया, श्रीलंका, म्यांमार से तमाम अनुयायी यहां आते थे। भिक्खू धम्म मित्र काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उनके निधन की खबर से चारों तरफ शोक की लहर है।