तीन हत्याओं के बाद घरों में लगाई गई आग।
- फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार की रात होरी लाल अपने दामाद और बेटी के साथ झोपड़ी के बाहरी हिस्से में सो रहे थे। परिवार वालों का कहना है कि रात को कुछ लोगों ने तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों को शुक्रवार को घटना की जानकारी हुई। पड़ोसियों का घर बंद था। तीन हत्या की खबर मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।
हत्या के बाद घरों में लगाई गई आग।
- फोटो : अमर उजाला
अक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिल बंद घरों को आग के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई । एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि फोर्स मौके पर पहुंचकर हालात पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। जल्द ही घटना का वाजिब कारण पता लग जाएगा। फिलहाल भूमि संबंधी विवाद का मामला पता चल रहा है। एडीजी प्रयागराज परिक्षेत्र भानु भास्कर, आईजी चंद्रप्रकाश, कमिश्नर विजय विश्वास पंत, एसपी बृजेश श्रीवास्तव ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और मातहतों को आवश्यक निर्देश दिए।