फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी तिहरा हत्याकांड : एक आरोपी हिरासत में लिया, पुलिस-प्रशासन की भूमिका पर भी उठे सवाल

Fri, 15 Sep 2023 05:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

पंडा चौराहे पर हुए तिहरा हत्याकांड की जांच एसपी ने अपर पुलिस अधीक्षक कौशांबी को सौंप दी है। उन्हें पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही डीएम ने भी राजस्व विभाग के अधिकारियों की भूमिका की जांच के लिए एक टीम गठित की है। 
विज्ञापन
कौशांबी में तिहरे हत्याकांड के बाद मौके पर पहुंचे एडीजी, एसपी, आईजी व अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदीपनघाट थाना क्षेत्र के पंडा चौराहे पर बेटी-दामाद और ससुर की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस और प्रशासन की भूमिका भी संदेह के घेरे में आ गई है। मामले की जांच के लिए पुलिस के अलावा प्रशासनिक स्तर से भी छानबीन शुरू करने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। मृतक की बहन ने रोते हुए पुलिस अधिकारियों को बताया कि कई बार थाने में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

विज्ञापन












बहन ने आरोप लगाया कि उसके भाई ने भूमि पर कब्जे के खिलाफ थाने से लेकर तहसील और जिलाधिकारी कार्यालय में कई बार प्रार्थना पत्र दिया, लेकिन अधिकारियों ने सुनवाई नहीं की। अगर अधिकारियों ने मामले का निस्तारण कर दिया होता तो यह घटना नहीं होती।

घटना के बाद गांव में जुटी भीड़ और रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
परिजनों का आरोप, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि फरार चल रहे दो लोगों की तलाश की जा रही है। पूरे गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। जिलाधिकारी ने भी जांच के लिए राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है। अधिकारी अब यह पता लगाने में जुटे हैं कि जिस जमीन को लेकर विवाद चल रहा था वह जमीन किसकी है और कौन कब्जा कर रहा था।
विज्ञापन

एडीजी बोले- पुलिस और प्रशासन की अलग-अलग टीमें कर रही हैं जांच

एडीजी प्रयागराज भानु भास्कर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में भूमि विवाद में घटना को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है। मृतकों के परिजनों ने तीन आरोपियों के नाम बताए हैं। इनमें से एक को हिरासत में ले लिया गया है, दो को तलाशा जा रहा है। इस मामले में प्रशासन और पुलिस की ओर से अलग-अलग जांच के आदेश दिए गए हैं। एसपी कौशांबी की ओर से एडिशनल एसपी को इस पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। कौशाम्बी डीएम ने भी एक जांच के आदेश दिए हैं, जिसमें यह पता लगाने के लिए निर्देशित किया गया है कि सरकारी जमीन को लेकर उपजे इस विवाद का मूल कारण क्या रहा और इसमें राजस्व से जुड़े अधिकारियों की क्या भूमिका रही। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें