फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : कर्मचारी की हत्या के विरोध में हड़ताल पर रहे कलक्ट्रेट व तहसील कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्मचारी की हत्या के विरोध में हड़ताल पर रहे कलक्ट्रेट व तहसीलकर्मी
विज्ञापन

- बैठक कर हत्यारोपी एसडीएम की बर्खास्तगी व मृतक तहसीलकर्मी के आश्रित को नौकरी और एक करोड़ मुआवजे की उठाई मांग
फोटो नं-
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। प्रतापगढ़ जिले के लालगंज तहसील में हुई घटना के विरोध में सोमवार को कलक्ट्रेट एवं तहसीलकर्मी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने बैठक कर सीएम को संबोधित ज्ञापन जिला एवं तहसील प्रशासन को सौंपा। साथ ही हत्यारोपी एसडीएम की बर्खास्तगी एवं मृतक कर्मचारी के आश्रित को एक करोड़ मुआवजा और तत्काल सरकारी नौकरी मुहैया कराने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आवाहन पर जिलाध्यक्ष अंगद सिंह की अगुवाई में एकत्र कर्मचारियों ने तालाबंदी कर गेट पर बैठक की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लालगंज तहसील में नाजिर पद पर कार्यरत रहे सुनील कुमार शर्मा की हत्या के आरोपी एसडीएम ज्ञानेंद्र विक्रम सिंह यादव की तत्काल बर्खास्तगी की मांग उठाई। कहा कि कर्मचारी की हत्या में सीएमओ प्रतापगढ़ के साथ ही तीन अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की भूमिका रही। इन सभी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। इसके बाद मांगों से संबंधित ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व जयचंद्र पांडेय को सौंपा। इस मौके पर जिला मंत्री सुनील सिंह, सुभाष जायसवाल, रमाकांत पटेल, देवीलाल, गोवर्द्धन, धारा सिंह समेत सभी कलक्ट्रेटकर्मी मौजूद रहे। इसी तरह मंझनपुर, सिराथू एवं चायल तहसील में भी कर्मचारियों ने हड़ताल कर इन्हीं मांगों को लेकर संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें