विधानसभा मंझनपुर के पोलिंग बूथ उन्नो में वोट डालने के लिए मतदाताओं ने सुबह से ही लाइन लगा दी थी। मतदान भी सुचारू रूप से चल रहा था। बूथ के पास एक पेड़ में लगे मधुमक्खी के छाते पर किसी ने शाम चार बर्जे इंट मार दी। इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।
सदर विधानसभा के ऊनो गांव स्थित पोलिंग बूथ पर मधुमक्खियों के हमले से कुछ देर के लिए मतदान बाधित हो गया है। मधुमक्खियों ने मतदान करने पहुंचे वोटर दंपती को निशाना बनाया। सुरक्षा कर्मियों ने महिला को बचा लिया। एक वोटर को मधुमक्खियों ने काट कर घायल कर जख्मी कर दिया।
विज्ञापन
विधानसभा मंझनपुर के पोलिंग बूथ उन्नो में वोट डालने के लिए मतदाताओं ने सुबह से ही लाइन लगा दी थी। मतदान भी सुचारू रूप से चल रहा था। बूथ के पास एक पेड़ में लगे मधुमक्खी के छाते पर किसी ने शाम चार बर्जे इंट मार दी। इसी दौरान मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया।
मक्खन लाल व उनकी पत्नी लीलावती मधुमक्खियों के शिकार हुए। सुरक्षाकर्मियों ने महिला लीलावती को जैकेट से ढंक कर मधुमक्खियों से बचा लिया। लेकिन मक्खन मक्खियों से घिर गए। मधुमक्खियों ने मक्खन लाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिला अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया अस्पताल है।
विज्ञापन
पोलिंग बूथों पर नहीं दिखा सैनिटाइजर व हैंड ग्लब्ज
विधानसभा में मतदाता सुरक्षित तरीके से मतदान कर सकें इसके मद्देनजर चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक निर्देश दिए थे। चुनाव आयोग के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़े पैमाने पर सैनिटाइजर और हैंड ग्लब्ज की खरीदारी की थी। सीएमओ डॉ. केसी राय के अनुसार सभी पोलिंग पार्टियों को सैनिटाइजर व ग्लब्ज दिए गए थे, लेकिन जनपद के अधिकतर पोलिंग बूथों पर सैनिटाइजर व ग्लब्ज को लेकर मतदाताओं व चुनाव कर्मियों के बीच नोकझोंक भी हुई।