फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : नगर पालिका के अवर अभियंता और ठेकेदार पर मुकदमा दर्ज

Wed, 12 Oct 2022 11:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

रामलीला मैदान की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराए जाने के लिए करीब 33 लाख का इस्टीमेट तैयार किया गया था। इसमें गौरी इंटर प्राइजेज ने बिलो टेंडर डालते हुए 26 लाख में निर्माण कार्य पूरा कराने का ठेका लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर पालिका के दुर्गा मंदिर के समीप रामलीला मैदान की निर्माणाधीन चहारदीवारी गिरने से 70 भेड़ों की मौत के मामले को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। डीएम के निर्देश पर नगर पालिका के अवर अभियंता ओमकार सिंह पटेल व कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के खिलाफ सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इसके अलावा अधिशासी अधिकारी व एई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन



रामलीला मैदान की बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराए जाने के लिए करीब 33 लाख का इस्टीमेट तैयार किया गया था। इसमें गौरी इंटर प्राइजेज ने बिलो टेंडर डालते हुए 26 लाख में निर्माण कार्य पूरा कराने का ठेका लिया। नगर पालिका के पर्यवेक्षण में निर्माण शुरू कराया गया। मंगलवार शाम बरसात होने के कारण पास में भेड़ चरा रहे पशुपालक निर्माणाधीन बाउंड्रीवॉल के समीप भेड़ों को एकत्र कर खड़े हो गए। 


इस दौरान अचानक दीवार ढह गई। तीन पशुपालकों की 113 भेंडे़ चहारदीवारी के मलबे में दब गईं। घटना की जानकारी होने पर प्रशासनिक गलियारे में हड़कंप मच गया। रात में ही जिलाधिकारी सुजीत कुमार, एडीएम जयचंद्र पांडेय व नगर पालिका के लोग मौके पर पहुंचे और जेसीबी से दीवार का मलबा हटवाकर भेड़ों को बाहर निकलवाया। 
विज्ञापन



जिसमें 76 भेड़ों की मौत हो चुकी थी। मृत भेड़ों का पशु चिकित्सकों से पोस्टमार्टम कराने के बाद दफन करवा दिया गया है। इस मामले में नगर पालिका के प्रशासक व एसडीएम मंझनपुर प्रखर उत्तम की तहरीर पर एई ओमकार सिंह पटेल व कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के खिलाफ सदर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है। सदर कोतवाली के इंस्पेक्टर वीके सिंह ने बताया कि नगर पालिका के एई और कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के खिलाफ निर्माण कार्य में मानक की अनदेखी करने का केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

पशुपालकों को दिया गया मुआवजा
जिलाधिकारी सुजीत कुमार के निर्देश पर पशुपालकों को दैवीय आपदा के मद से तीन लाख चार हजार का मुआवजा वितरित किया गया। एक भेड़ का मुआवजा चार हजार रुपये दिया गया है। दीवार गिरने से पशु पालक हरिमोहन की 30, रमेश पाल की 12, धनराज की 10 और रामजी की 24 भेड़ों की मौत हुई थी। प्रति पशु चार हजार की दर से मुआवजे की रकम पशुपालकों के खाते में भेज दी गई है।


त्रिस्तरीय कमेटी की जांच में खराब मिली गुणवत्ता
निर्माणाधीन दीवार की गुणवत्ता की जांच के लिए जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने अपर जिलाधिकारी के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) एवं सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की त्रिस्तरीय कमेटी गठित की थी। कमेटी ने निर्माण कार्य को अधोमानक एवं गुणवत्ता विहीन बताते हुए रिपोर्ट दी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें