फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी संसदीय सीट पर 53.87 नहीं, 54.44 फीसदी पड़े वोट

Wed, 08 May 2019 12:43 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
मतदान - फोटो : PTI
विज्ञापन
 लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को कौशाम्बी संसदीय सीट पर पड़े मतों के जोड़-घटाना में अंतर आ गया है। रात भर में .57 फीसदी मतदान बढ़ गया। मंगलवार को जारी आंकड़ों के आधार पर कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र में कुल 54.44 फीसदी मतदान का दावा किया जा रहा है। जो लोकसभा चुनाव 2014 के मुकाबले दो फीसदी बढ़ा है।
विज्ञापन


17 वीं लोकसभा के लिए कौशाम्बी संसदीय सीट पर सोमवार को मतदन हुआ था। देर शाम जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से से जारी आंकड़ों के मुताबिक मंझनपुर विधानसभा में 57.12, सिराथू में 53.68,चायल में 55.80, कुंडा में 51.40 तथा बाबागंज 50.50 फीसदी समेत पूरे ससदीय क्षेत्र में 53.87 प्रतिशत मतदान हुआ था।

पर, अगले ही दिन मंगलवार को निर्वाचन कार्यालय ने इसमें एक संसोधन जारी कर दिया। डीईओ/डीएम मनीष कुमार के मुताबिक सोमवार को जल्दबाजी में जोड़-घटाना में अंतर आ गया था। ससंदीय क्षेत्र में कुल मतदान 54.44 प्रतिशत हुआ है। जो पिछले लोकसभा चुनाव से दो फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें