फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: कांशीराम काॅलोनी बदहाल, शहरी गरीबों का जीना मुहाल

Sun, 09 Jul 2023 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
12 साल पहले समदा के पास बसाई गई कांशीराम कॉलोनी में बुनियादी सुविधाएं दम तोड़ चुकी हैं। सीवर लाइन ध्वस्त है। शौचालयों का गंदा पानी नालियों से बहता है। बाल्टियों से तीसरी मंजिल तक पानी ले जाने की मजबूरी लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। अफसरों से लेकर नेताओं तक सबकी चौखट पर लोगों ने दस्तक दी, लेकिन सुनवाई कहीं नहीं हुई।
विज्ञापन

भूमिहीन व आवास से वंचित शहरी गरीबों के लिए बसपा सरकार में यह कॉलाेनी बनवाई गई थी। अलग-अलग तीन ब्लॉकों में 500 आवास यहां पर हैं। ब्लॉक में दो मंजिल किसी में तीन मंजिल की इमारतें बनी हैं। 40-50 मकान ही खाली होंगे, वरना शेष आवासों में लोग परिवार के साथ रहते हैं।
शुरुआती दौर में तो यहां पर सीवर, पेयजल, पार्क, सड़क, नाली हर वह सुविधा थी, जिसकी लोगों को जरूरत होती है, लेकिन इन्हें दुरुस्त रखने पर ध्यान नहीं दिया गया। नतीजा, व्यवस्थाएं चौपट हो गई हैं। फिर चाहे वह पेयजल की बात हो या सीवर और जल निकासी की। सबका हाल लगभग एक जैसा ही है।
विज्ञापन

पार्क या तो अतिक्रमण का शिकार हैं या फिर बदहाली का। बुनियादी सुविधाओं को तरस रही इस कॉलोनी में लोगों का जीना मुहाल हो गया है।
कॉलानी में हर घर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था है, लेकिन टंकी में खराबी के कारण तीन साल से पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। हैंडपंपों में सबमर्सिबल पंप डलवा दिए गए थे, उसी से लोग पानी भरकर ले जाते हैं।
सावित्री देवी, कांशीराम कॉलोनी
सीवर लाइन भी तीन साल से ध्वस्त है। घरों के सीवर की पूरी गंदगी नालियों में जाती है। बारिश में नालियों के उफनाने से यही गंदगी कॉलोनी की सड़कों में फैलती है। कई बार नगर पालिका व प्रशासन से शिकायत की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
रेशमा, कांशीराम कॉलोनी
कांशीराम कॉलोनी में सुविधाओं के अभाव की जानकारी नहीं है। जल्द कॉलोनी का जायजा लिया जाएगा। फिर प्राथमिकता के आधार पर एक-एक करके सभी दिक्कतें दूर कराई जाएंगी।
विज्ञापन

अनूप राय, ईओ नगर पालिका परिषद मंझनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें