फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर की जिला टॉपर रितु त्रिपाठी 24 घंटे के लिए बनीं बीडीओ

विज्ञापन
Inter's district topper Ritu Tripathi became BDO for 24 hours - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर मिशन शक्ति अभियान को बढ़ावा देने के लिए डीएम अमित कुमार सिंह ने इंटर की जिला टॉपर रितु त्रिपाठी को 24 घंटे के लिए बीडीओ का चार्ज दिया। डीएम ने सदर ब्लॉक पहुंचकर रितु को पदभार ग्रहण कराया।
विज्ञापन

बीडीओ बनीं रितु ने ब्लॉक के अफसरों संग बैठक कर योजनाओं की जानकारी ली। इसके अलावा योजनाओं से संबंधित तमाम दस्तावेज भी खंगाले। बीडीओ ने अधूरी योजनाओं को जल्द पूरा कराने के निर्देश भी दिए। छात्रा रितु ने बताया कि उसे बीडियो का पदभार ग्रहण करने से बेहद खुशी है।
समाज की अन्य बेटियों को संदेश दिया कि वह भी पूरे धैर्य व लगन से पढ़ाई कर सफलता हासिल करें। तभी सरकार की मिशन शक्ति योजना को असली मुकाम मिल सकेगा।
सिराथू तहसील क्षेत्र के केन कनवर गांव की छात्रा रितु त्रिपाठी की प्राथमिक से लेकर इंटर तक की शिक्षा धर्मा देवी इंटर कॉलेज में हुई है। हाई स्कूल की परीक्षा में उसने कॉलेज में बेहतर प्रदर्शन किया। इसके अलावा वर्ष 2020 की इंटर की परीक्षा में 92.4 फ़ीसदी अंक पाकर जिला टॉप किया था।
विज्ञापन

इन दिनों वह प्रयागराज में रहकर इंजीनियरिंग की तैयारी कर रही है। राष्ट्रीय बालिका दिवस पर 24 घंटे का बीडीओ बनने की जानकारी मिलते ही छात्रा के साथ ही उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। परिवार के सदस्य डॉ. रामकिरन त्रिपाठी के साथ मंझनपुर ब्लॉक पहुंची रितु को डीएम अमित कुमार सिंह, सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी एवं बीडीओ सुधीर कुमार ने खंड विकास अधिकारी का पदभार ग्रहण कराया।
चार्ज संभालते ही रितु ने एडीओ पंचायत व ग्राम सचिवों के साथ ही दफ्तर के कर्मचारियों संग बैठक की। बीडीओ ने सभी विकास योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की। ब्लॉक में कौन-कौन से पटल कहां स्थापित हैं, पटलों पर क्या-क्या काम होते हैं इसका निरीक्षण कर जानकारी हासिल की। डीएम ने बताया कि इंटर की टॉपर रितु त्रिपाठी जिले की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणादायक बनेगी। बेटियों को इससे सीख लेनी चाहिए और हमेशा तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ते रहने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें