A young man hanged himself in his nanny
- फोटो : KAUSHAMBI
नगर कोतवाली के चक नारा गांव में रहने वाले युवक की फतेहपुर जनपद के धाता क्षेत्र के गोड़वा पर गांव स्थित बाग के पेड़ पर फांसी से लटकती लाश मिली। तीन दिन पहले परिजनों की फटकार से क्षुब्ध होकर युवक ननिहाल भाग गया था। वहीं उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम है।
चक नारा गांव निवासी लाल सिंह खेती-किसानी कर परिवार का गुजारा करता हैै। उसका 22 वर्षीय बेटा संदीप बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले किसी बात को लेकर घरवालों ने उसे डांट दिया था।
इससे नाराज होकर संदीप फतेहपुर जनपद के धाता क्षेत्र के गोड़वा गांव स्थित अपने ननिहाल चला गया। संदीप के बड़े भाई सुमित ने बताया कि शनिवार की आधी रात को उसने फोन कर केवल इतना कहा कि अब मुझे कोई खोजेगा नहीं, बस इसके बाद मोबाइल बंद हो गया। इसे लेकर परिजन बेचैन हो गए। गोड़वा गांव में संपर्क करने पर ननिहाल वालों ने उसकी तलाश शुरू की।
खोजबीन के दौरान रविवार की भोर चार बजे गोड़वा गांव के बाहर स्थित बाग में पेड़ पर फांसी से लटकती उसकी लाश मिली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अदालत के आदेश पर मारपीट का केस दर्ज