फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: नहरों में पानी की जगह उड़ रही धूल, 71 में 11 नलकूप फेल

Tue, 26 May 2026 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
सिराथू ब्लॉक के महंमदापुर नारा गांव का फेल राजकीय नलकूप। संवाद
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था बदहाल होने से किसानों के साथ-साथ बेजुबान जानवरों के सामने भी पानी का संकट गहरा गया है। रामगंगा नहर और करारी माइनर में पांच महीने से पानी नहीं छोड़ा गया है, जबकि 71 राजकीय नलकूपों में से 11 तीन वर्षों से फेल पड़े हैं।
विज्ञापन


सिराथू ब्लॉक के उत्तरी हिस्से से निकली रामगंगा नहर और दक्षिणी छोर की करारी माइनर से क्षेत्र के 40 से अधिक रजबहे जुड़े हैं, जिनसे बड़ी संख्या में खेतों तक पानी पहुंचता है। लेकिन इन दिनों दोनों नहरों में धूल उड़ रही है। दूसरी ओर महंदापुर, नारा, बम्हरौली, झंडापुर, कसिया पश्चिम और देवखरपुर समेत 11 गांवों में स्थापित राजकीय नलकूप खराब पड़े हैं। बोरिंग फेल होने के कारण इनसे पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है।

नारा गांव के किसान फूलचंद, अर्जुन पाल और नथुन मौर्य ने बताया कि तीन साल पहले नलकूप खराब होने के बाद करीब 50 एकड़ भूमि सिंचाई के अभाव में प्रभावित हो रही है। किसानों को केवल बारिश पर निर्भर रहकर खेती करनी पड़ रही है। खंड विकास अधिकारी भावेश कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिवों को निजी नलकूपों से तालाबों में पानी भरवाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सिराथू ब्लॉक में स्थापित 71 नलकूपों में सात रिबोर योग्य हैं, जबकि चार की बोरिंग पूरी तरह फेल हो चुकी है। इसकी रिपोर्ट अप्रैल माह में शासन को भेज दी गई है। बजट मिलने के बाद रिबोर का कार्य कराया जाएगा। - एमके सिंह, अधिशासी अभियंता नलकूप प्रथम खंड प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें