फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: पेयजल संकट... 98 हैंडपंप खराब, 74 रिबोर के इंतजार में

Tue, 26 May 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
कौशाम्बी ब्लाॅक क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था चरमराने लगी है। ब्लाॅक की 57 ग्राम पंचायतों में पेयजल आपूर्ति के लिए कुल 4632 सरकारी हैंडपंप लगाए गए हैं, लेकिन इनमें से 98 हैंडपंप खराब हैं। साथ ही 74 हैंडपंप रिबोर के इंतजार में हैं।
विज्ञापन


ब्लाॅक क्षेत्र के सोधिया, बेरुई, रक्सवारा, कनैली, बकोढ़वा, फैजुल्लापुर, गोपसहसा, गुरौली, गोइठा, मढ़ी, रसूलपुर बड़गांव, म्योहर, रसूलपुर सुकुवारा और रक्सराई समेत करीब 50 गांवों में हालात ज्यादा खराब हैं। यहां 74 हैंडपंप ऐसे हैं जिन्हें रिबोर कराए जाने की जरूरत है, जबकि 98 हैंडपंप मामूली खराबी के चलते बंद पड़े हैं।
ग्रामीण मुकेश कुमार तिवारी, कौशिक अग्रहरि, जितेंद्र कुमार, बनवारी लाल, कामता प्रसाद, संदीप कुमार और कन्हैया लाल ने बताया कि गांवों में पानी की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। सुबह और शाम हैंडपंपों पर लंबी कतारें लग रही हैं। कई परिवारों को दूसरे मोहल्लों और खेतों के किनारे लगे निजी नलकूपों से पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


खराब हैंडपंपों की सूची तैयार करा ली गई है। जल्द ही मरम्मत और रिबोर की प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी, जिससे ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिल सके। -नीरज कुमार मिश्र, एडीओ पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें