फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: इंस्पेक्टर बोले सुलह कर लो, नहीं तो भेज दिया जाएगा जेल

Sat, 01 Jul 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
पैसों का लालच देकर पहले धर्मांतरण कराया गया। जब पीड़ित ने पैसा मांगा तो उसकी पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पुलिस अफसरों से करने पर कौशाम्बी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित को थाने बुलाया।
विज्ञापन

आरोप है कि कार्रवाई करने के बजाय इंस्पेक्टर ने उल्टा सुलह कर लेने का दबाव बनाया। विरोध करने पर फर्जी मुकदमे में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी।
कौशाम्बी कोतवाली के कोसम इनाम निवासी पंछीलाल का कहना है कि छह महीने पहले वह काफी बीमार था। दवा-इलाज के बावजूद आराम नहीं मिल रहा था। इसी दौरान गांव में चंगाई सभा कराने वाले व्यक्ति ने प्रार्थना सभा करने की सलाह दी। बोला ईसाइ धर्म मानने पर उसे दो हजार रुपये हर माह दिया जाएगा।
छह महीने प्रार्थना करने के बाद बीमारी तो ठीक हो ही जाएगी। साथ में आठ हजार रुपये भी देने का वादा किया गया। लालच में आकर पंछीलाल ने ईसाइ धर्म कुबूल कर लिया।
विज्ञापन

इसके एवज में उसे दो हजार रुपये भी दिए गए। आरोप है कि धर्म परिवर्तन कराने वाले उसके घर में रखी देवी-देवताओं की प्रतिमा को जबरन ले जाकर यमुना नदी में फेंक दिया। इसके बाद भी न बीमारी ठीक हुई और न ही पैसा मिला। इस पर पंछीलाल तगादा करने पहुंच गया।
आरोप है कि धर्म परिवर्तन कराने वालों ने उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। मंगलवार को पीड़ित ने एएसपी समर बहादुर से शिकायत की। एएसपी के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई के लिए पंछीलाल को कोतवाली बुलाया और धमकी देते हुए शिकायत वापस लेने के लिए कहा।
पंछीलाल के मुताबिक इंस्पेक्टर ने कहा कि अगर शिकायत वापस नहीं लेते तो फर्जी मुकदमे में जेल भेज दिया जाएगा। इस बाबत एएसपी का कहना है प्रकरण की जांच कराई जाएगी। अगर मामला सच है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें