फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: घर के भीतर फंदे पर लटका मिला युवक का शव

Mon, 13 Jan 2025 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
नंदा का पुरवा गांव में राम औतार की मौत पर गमजदा परिजन। संवाद - फोटो : स्रोत आयोजक
विज्ञापन
सरायअकिल कोतवाली के नंदा का पुरवा गांव में रविवार दोपहर एक युवक का घर के अंदर फंदे पर लटका शव मिला। युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इस बाबत परिजन कुछ भी नहीं बता रहे हैं। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


नंदा का पुरवा गांव निवासी रामऔतार (25) मेहनत मजदूरी कर अपनी मां और छोटे भाई की परवरिश करता था। वहीं, बड़ा भाई रामप्रकाश उर्फ गब्बर अपने पत्नी बच्चों के साथ अलग रहता है। रामप्रकाश ने बताया कि इन दिनों उसकी मां फूलकली कुंभ मेला गई हैं। घर पर रामऔतार घर में अकेला था।
रविवार दोपहर करीब एक बजे उसे पड़ोसियों से जानकारी हुई कि रामऔतार ने घर के अंदर छत के चुल्ले पर साड़ी का फंदा लगाकर लटक गया है। जानकारी के बाद वह घटनास्थल पर पहुंचा और सूचना पुलिस को दी। मौके पर आई पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की।
विज्ञापन

युवक ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया? फिलहाल इस बारे में घर के लोग चुप्पी साधे हुए हैं। पड़ोसियों के बीच चर्चा रही कि रामऔतार नशे का लती था। इसे लेकर घर में आए दिन वाद-विवाद होता रहता था। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने किसी पर आरोप नहीं लगाया गया है। छानबीन की जा रही है। तहरीर मिलने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नंदा का पुरवा गांव में राम औतार की मौत पर गमजदा परिजन। संवाद- फोटो : स्रोत आयोजक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें