फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकों की भिड़ंत में मासूम की मौत, मां गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपतही गांव के समीप बुधवार बुधवार बाइक की आमने-सामने से हुई टक्कर में एक मासूम की मौत हो गई। वह अपने मां-बाप के साथ ननिहाल जा रही थी। घटना में मासूम की मां को भी गंभीर चोट आई है। घटना देख मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार को पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। महिला को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देर शाम तक पुलिस को लिखित तहरीर नहीं दी गई थी और न ही परिवार के लोगों ने शव का पोस्टमार्टम कराना चाहा।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कोतवाली के अमीरा गोराजू निवासी शिव औतार की ससुराल क्षेत्र के मलियन का डेरा में हैं। बुधवार सुबह शिव औतार अपनी पत्नी संगीता व दो वर्षीय बेटी सौम्या के साथ बाइक से ससुराल जा रहा था। जैसे ही वह लोग सरपतही गांव के पास पहुंचे तभी सामने से आए तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। घटना में सौम्या की मौके पर ही मौत हो गई जबकि संगीता को गंभीर चोट आई थी। घटना के बाद टक्कर मारने वाला बाइक सवार भी सड़क पर गिर पड़ा।
घटना देख राहगीरों ने टक्कर मारने वाले बाइक सवार को पकड़ लिया। संगीता को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाबत थानाध्यक्ष भवानी सिंह का कहना दुघर्टना की जानकारी है। परिवार वालों की तरफ से पोस्टमार्टम के बारे में कुछ नहीं कहा गया है।फिलहाल बीट सिपाही को मौके पर भेज कर हालात का पता कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें