चरवा कोतवाली इलाके के फरीदपुर सुलेम निवासी विजय कुमार मजदूर है। उसकी बेटी नीलू (6) शनिवार की शाम करीब छह बजे मोहल्ले के ही अन्य बच्चों के साथ जूनियर विद्यालय में खेल रही थी। खेलते समय नीलू पानी पीने के लिए विद्यालय में लगे हैंडपंप की तरफ गई थी।
चरवा कोतवाली इलाके के फरीदपुर सुलेम गांव में शनिवार की शाम एक मासूम जूनियर विद्यालय में लगे हैंडपंप में दौड़ रहे करंट की चपेट में आई गई। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आस पास खेल रहे बच्चों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची चरवा कोतवाली पुलिस ने मासूम के शव को पोटमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
चरवा कोतवाली इलाके के फरीदपुर सुलेम निवासी विजय कुमार मजदूर है। उसकी बेटी नीलू (6) शनिवार की शाम करीब छह बजे मोहल्ले के ही अन्य बच्चों के साथ जूनियर विद्यालय में खेल रही थी। खेलते समय नीलू पानी पीने के लिए विद्यालय में लगे हैंडपंप की तरफ गई थी। इसी दौरान वह हैंडपंप में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गई। हादसे में नीलू की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को लेकर जब साथ खेल रहे बच्चों ने शोर मचा कर मदद की गुहार लगाई तो गांव के लोग वहां पहुंचे।
सूचना पाकर चरवा पुलिस भी मौके पर पहुंची और मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंस्पेक्टर चरवा आलोक कुमार का कहना है कि मासूम नीलू गांव के बच्चों के साथ विद्यालय में खेल रही थी। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई है। ग्रामीणों की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जायेगी।