फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi: शक्तिपीठ शीतला धाम कड़ा में श्रद्धालु ने काटकर चढ़ाई अपनी जीभ, मचा हड़कंप

Sat, 10 Sep 2022 10:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

शनिवार सुबह वह अपनी पत्नी बन्नो देवी के साथ शक्तिपीठ कड़ा धाम पहुंचा। कुबरी घाट पर गंगा स्नान के बाद दंपती ने मां के दरबार पहुंचकर माथा टेका। पत्नी माथा टेके हुए थी, इसी बीच संपत ने जेब से ब्लेड निकालकर अपनी जीभ काटकर देवी को अर्पित करने की कोशिश की। जीभ काटते ही उसकी हालत बिगड़ गई और खून बहने लगा। 
विज्ञापन
कौशाम्बी : शक्तिपीठ शीतला धाम में अपनी जीभ काटने के बाद बैठा संपत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शक्तिपीठ शीतला के दरबार में शनिवार को एक श्रद्घालु ने मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए अपनी जीभ काटकर चढ़ाने की कोशिश की, हालांकि वह जीभ पूरी नहीं काट पाया। उपचार के बाद वह बोलने की स्थिति में है। पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के पूरबशरीरा गांव का संपत (40) मेहनत मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है।

विज्ञापन



शनिवार सुबह वह अपनी पत्नी बन्नो देवी के साथ शक्तिपीठ कड़ा धाम पहुंचा। कुबरी घाट पर गंगा स्नान के बाद दंपती ने मां के दरबार पहुंचकर माथा टेका। पत्नी माथा टेके हुए थी, इसी बीच संपत ने जेब से ब्लेड निकालकर अपनी जीभ काटकर देवी को अर्पित करने की कोशिश की। जीभ काटते ही उसकी हालत बिगड़ गई और खून बहने लगा। 


शोरगुल सुनकर पुरोहित समाज के जिम्मेदार भी मौके पर पहुंचे । उन्होंने पुलिस को सूचना देने के साथ ही पीड़ित को इस्माइलपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद, नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पत्नी बन्नो देवी के मुताबिक पति ने शुक्रवार रात देवी शीतला के दर्शन की इच्छा जाहिर की थी। संपत लाल की बेटी मनीता ने बताया कि कोई भी मन्नत नहीं मानी गई थी। पिताजी उसकी बहन के विवाह के दौरान लिए गए कर्ज से परेशान हैं।
विज्ञापन



इनका कहना है
जीभ आंशिक रूप से ही कटी है। प्राथमिक उपचार कर दिया गया है। संपत बोल सकते हैं, बातचीत करने में कोई दिक्कत नहीं होगी। चौबीस घंटे के भीतर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। - डॉ.विवेक केसरवानी, चिकित्सक-संयुक्त जिला चिकित्सालय, मंझनपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें