फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: बरात में महिलाओं से अभद्रता, विरोध पर चार का सिर फोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चरवा कोतवाली के फरीदपुर गांव बगैर निमंत्रण आए युवकों ने महिलाओं के साथ अभद्रता शुरू की। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडे और रॉड से दूल्हे के परिजनों पर हमला बोल दिया। इसमें चार लोगों का सिर फट गया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के रनिहापर मजरा दरियापुर गांव की निर्मला देवी के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात उसके नाती शिव पूजन निवासी गिरिया खालसा की बरात चरवा के फरीदपुर गांव गई थी। बरात में गांव के ही चार युवक बगैर निमंत्रण के पहुंच गए। आरोप है कि वह शराब के नशे में धुत होकर महिलाओं के साथ अश्लील हरकत करने लगे।
विरोध करने पर युवकों ने लाठी-डंडा और लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिसमें दूल्हे के भाई अर्जुन, प्रदीप, हरिकेश और जीजा शिवचंद्र का सिर फट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। परिजनों ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार सुबह घायलों ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें