फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार बनी तो फौज, पुलिस और शिक्षकों के 11 लाख रिक्त पदों पर होगी भर्ती : अखिलेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में सरकार बनने के बाद फौज, पुलिस, 69 हजार शिक्षक भर्ती सहित 11 लाख रिक्त पदों को भरकर बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। इसके अलावा गरीब परिवारों को पांच साल तक मुफ्त राशन के अलावा मिल्क पाउडर व जरूरत पड़ी तो खाद्य तेल भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को सिराथू विधानसभा के सयांरा स्थित मैदान में प्रत्याशी पल्लवी पटेल व मंझनपुर के प्रत्याशी इंद्रजीत सरोज के समर्थन में जनसभाएं की। चायल विधानसभा के समसपुर में भी उन्होंने सपा प्रत्याशी पूजा पाल के लिए वोट मांगा। सयांरा की जनसभा में सपा मुखिया ने भाजपा प्रत्याशी व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का नाम लिए बगैर सियासी तंज कसा। कहा कि स्टूल वाले मंत्री को लखनऊ की घबराहट है। यहां के काम नहीं आ रहे हैं।
बाहर के नेता बुलाए जा रहे हैं। बाद में यही नेता रंग बदलकर बाहर जाएंगे। पहले व दूसरे चरण में सपा ने शतक लगाया, तीसरे व चौथे चरण में दोहरा शतक लगने जा रही है। इसके बाद बुंदेलखंड व कौशाम्बी से भाजपा शून्य हो जाएगी। कृषि कानूनों और लखीमपुर की मौत के मामले में अखिलेश ने भाजपा सरकार को घेरा। कहा कि गर्मी निकालने की बात कहने वाले खुद ठंडे पड़ चुके हैं।
विज्ञापन

महंगाई लेकर जनता से सवाल किया कि डीजल व पेट्रोल सौ के पार हुए की नहीं। कहा फिर से भाजपा सरकार बनी तो यही कीमती दो सौ के पार हो जाएंगी। भाजपा के नेता पहले थूक लगाकर पर्चा बांटते थे, अब घर-घर प्रचार के लिए जाने पर महिलाएं उन्हें सिलिंडर दिखा रहीं हैं।
तीन सौ यूनिट मुफ्त बिजली देने की बात को बढ़ाते हुए कहा कि पहले तीन चरणों में हुए चुनाव में भाजपा को करंट लग चुका है। कई जगह ट्रांसफार्मर तक फुंक गए हैं। कोरोना काल में किसान, गरीब को दवा और ऑक्सीजन की जरूरत थी, लेकिन मां गंगा में लाशें बह रहीं थीं। गोशाला में मवेशी भूख से तड़प रहे हैं।
सयांरा में जनसभा के दौरान मंच पर रामकिरन निर्मल, आनंद मोहन पटेल, पूर्व विधायक रामसजीवन निर्मल, मतेश चंद्र सोनकर, कैलाश चंद्र केसरवानी, मौलाबक्श, अनुज यादव कई नेता मौजूद रहे। चायल के समसपुर की जनसभा में भी पूर्व विधायक आसिफ जाफरी, कन्नौज से सपा प्रत्याशी रहे अनिल पाल, चंद्रबली पटेल, जितेंद्र सरोज, उमेश दिवाकर, भानु निषाद, लवकुश पांडेय, द्वारिका पांडेय, सोनी चौधरी, अशोक यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें