फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी : लकड़बग्घा को पीटकर मार डाला, वन विभाग ने दर्ज कराया मुकदमा, गिरफ्तारी के भय से आरोपी भूमिगत

Sun, 06 Aug 2023 06:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

सैनी कोतवाली क्षेत्र के गरई गांव में शनिवार की शाम झाड़ियों में एक लकड़बग्घा छिपकर बैठा था। लकड़बग्घा को लेकर दहशत में आए ग्रामीणों ने वन विभाग को खबर दी। वन विभाग ने लकड़बग्घा को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
लकड़बग्घा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लड़कबग्घा की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने के बाद अब ग्रामीण दूसरी दहशत में है। वन विभाग ने तीन चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया। मामले में अज्ञात के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

सैनी कोतवाली क्षेत्र के गरई गांव में शनिवार की शाम झाड़ियों में एक लकड़बग्घा छिपकर बैठा था। लकड़बग्घा को लेकर दहशत में आए ग्रामीणों ने वन विभाग को खबर दी। वन विभाग ने लकड़बग्घा को पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। टीम वापस लौटी तो ग्रामीणों ने लकड़बग्घा को खोजना शुरू किया। इसके बाद दिखे लकड़बग्घा को इटैलीपुर तक दौड़ाया गया। वहां उसे घेरकर लाठी-डंडे से हमलाकर मार डाला।

विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी निखलेश कुमार चौरसिया के निर्देश पर रविवार को चायल के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण गुप्ता के नेतृत्व टीम ने शव का पोस्टमार्टम किया। वन दरोगा की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। थानाध्यक्ष सीबी मौर्य का कहना है जल्द ही मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें