फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बेचने का मामला: मियां-बीवी राजी, पर नाबालिग उम्र का फंसा पेच, तीन गए जेल

Fri, 11 Aug 2023 05:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बालकमऊ की रहने वाली किशोरी पांच जून 2023 में लापता हो गई थी। किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि गांव की काजल व उसका कथित मामा बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गए। घटना की रिपोर्ट छह जुलाई को कोखराज कोतवाली में दर्ज की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में कथित तौर पर बेची गई किशोरी के मामले में नया मोड़ आ गया है। किशोरी ने अदालत में दिए गए बयान में बेचे जाने का जिक्र तो नहीं किया, लेकिन उसके नाबालिग होने की दशा में शादी करने वाले युवक समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया।

विज्ञापन


कोखराज कोतवाली क्षेत्र के बालकमऊ की रहने वाली किशोरी पांच जून 2023 में लापता हो गई थी। किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि गांव की काजल व उसका कथित मामा बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गए। घटना की रिपोर्ट छह जुलाई को कोखराज कोतवाली में दर्ज की गई। इस बीच सप्ताह भर पहले किशोरी अपने राजस्थान निवासी कथित पति भोला के साथ घर लौटी।

कथित सास ने बताया कि उसने किशोरी को तीन लाख में खरीदकर अपने बेटे से शादी कराई। कोखराज कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के कारण पुलिस ने किशोरी को बरामद कर अदालत में उसका बयान कराया। सूत्रों की मानें तो किशोरी ने बयान में कहा कि काजल ने उसे एक युवक की फोटो दिखाई। फोटो में लड़का पसंद आया। वह शादी करने के लिए काजल के साथ राजस्थान गई। वहां उसने भोला से शादी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

चूंकि उस वक्त वह नाबालिग थी। इस वजह से उसने कुछ नहीं कहा। बाद में पता चला कि उसकी मां ने काजल व उससे कथित मामा के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। इस पर वह अपने तथाकथित पति व सास के साथ गांव आई। आधार कार्ड में तो किशोरी बालिग है, लेकिन शैक्षिक प्रमाण पत्र में नाबालिग होने के कारण पुलिस ने उसका कोर्ट में बयान कराया।

कोर्ट ने नाबालिग होने की दशा में उससे शादी करने वाले राजस्थान के भोला, बालकमऊ की काजल व कौशाम्बी कोतवाली क्षेत्र के पहड़िया निवासी काजल के कथित मामा लवकुश का चालान न्यायालय भेजा है। इंस्पेक्टर विनोद मौर्य का कहना है लड़की नाबालिग थी। उसे बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज था। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें