फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: खो-खो और कबड्डी में मेजबान विद्यालय के खिलाड़ी अव्वल

Tue, 02 Jan 2024 07:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
कटौहला ​स्थित डीआरएम पब्लिक स्कूल में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
खो-खो और कबड्डी में मेजबान विद्यालय के खिलाड़ी अव्वल
विज्ञापन

डीआरएम पब्लिक स्कूल कटहुला में खेल प्रतियोगिता का आयोजन
फोटो-31
संवाद न्यूज ऐजेंसी
चायल। डीआरएम पब्लिक स्कूल कटहुला में मंगलवार को हुई खेल प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। हुई। मुख्य अतिथि चायल विधायक पूजा पाल ने फीता काट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

खो-खो प्रतियोगिता भोलानाथ इंटर कॉलेज करैली और डीआरएम पब्लिक स्कूल की छात्राओं के बीच हुई। इसमें डीआरएम पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जीत हासिल की। विजेता टीम में खिलाड़ी आकांक्षा, जागृति, सिमरन, पूनम, प्रीति, राधिका, अनुष्का, शिखा गौतम, आंशी, जिया यादव, खुशी गुप्ता, शिखा पाल शामिल रहीं। कबड्डी प्रतियोगिता में भोला नाथ इंटर कॉलेज और डीआरएम पब्लिक स्कूल के बीच कराई गई। विजेता टीम में डीआरएम पब्लिक स्कूल के खिलाड़ी कमल पाल, अतुल पाल, अंकुश, शुभम, अरुण, अरविंद, दीपक, आदित्य, सचिन रहे। इसके बाद बालक वर्ग के सौ मीटर दौड़ में नितिन और बालिका वर्ग की सौम्या विजेता बनीं। विजेताओं को चायल विधायक पूजा पाल ने मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रयागराज झांसी क्षेत्र एमएलसी मानसिंह यादव, स्कूल प्रबंधक देशराज पाल, प्रधानाचार्य कमल कुमार पाल, शिक्षक विकास चौरसिया, राकेश पाल, तनु केशरवानी, नीतू पाल, अर्चना यादव, अनीशा सोनी, रिचा शुक्ला, प्रतिमा देवी, गुड़िया चौहान, आकृति चौहान, माधुरी साहू और दीपक यादव समेत छात्र- छात्राएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें