फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: भवंस मेहता विद्याश्रम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान

Tue, 02 Jan 2024 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
भरवारी के भंवस मेहता विद्याश्रम में आग लगने के बाद छानबीन करते फायर कर्मी व स्कूल के शिक्षक।
विज्ञापन
भवंस मेहता विद्याश्रम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, लाखों का नुकसान
विज्ञापन

प्रिंसिपल ऑफिस में रखा कंप्यूटर और जरूरी कागजात हुए राख
फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
फोटो नं-02, 03
संवाद न्यूज एजेंसी
भरवारी। भवंस मेहता विद्याश्रम में मंगलवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटे भर की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। आग में प्रिंसिपल ऑफिस में रखा कंप्यूटर और जरूरी कागजात जलकर राख हो गए।
विज्ञापन

कोखराज थाना क्षेत्र के भवंस मेहता विद्याश्रम भरवारी में मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे विद्युत आपूर्ति चालू होते ही प्रिंसिपल के कमरे में शॉर्ट सर्किट हो गया। शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई। थोड़ी ही देर बाद कर्मचारी सफाई के लिए पहुंचा तो आग की लपटें देख शिक्षकों और स्टॉफ के अन्य लोगों को सूचना दी। शिक्षक फायर ब्रिगेड को जानकारी देने के बाद कर्मचारियों के साथ आग बुझाने में जुट गए। तकरीबन 20 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक प्रिंसिपल रूम पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। स्कूल के खेल शिक्षक सुधारक सिंह ने बताया कि सुबह कर्मचारी ने आग लगने की सूचना दी थी। आग में प्रिंसिपल कक्ष के अंदर रखा जरूरी कागजात, फर्नीचर, कंप्यूटर आदि जलकर राख हो गया है। वहीं, बगल के किचेन और बाथरूम में भी आग से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें