फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: हाईवे का कट बंद.. अब आठ किमी लंबा चक्कर लगाएं या जान खतरे में डाल पार करें डिवाइडर

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के भोला चौराहे के समीप तीन दिन पहले हादसे में छात्र की मौत के बाद जागे प्रशासन ने हाईवे के कट को बंद करा दिया है। स्कूली बच्चों समेत राहगीरों को आठ किमी का चक्कर न लगाना पड़े, इसके लिए वह शॉर्टकट ले रहे हैं और डिवाइडर पार करने में जान की बाजी लगा रहे हैं। हाईवे पर फर्राटा भरती गाड़ियों की वजह से कभी-कभी लोगों को डिवाइडर पर ही खड़े होकर लंबा इंतजार करना पड़ जाता है। वहीं, स्थानीय लोगों ने अब यहां ओवरब्रिज की मांग की है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के परसीपुर निवासी दिनेश के इकलौते बेटे जिगर की मंगलवार सुबह अजुहा कस्बे के भोला चौराहे के पास हाईवे पर ट्राला की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया था। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने एसपी राजेश कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर एनएचएआई व एआरटीओ को दुर्घटना से बचाव के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया था।
बुधवार रात प्रशासन व एनएचएआई के अधिकारियों ने कस्बे के भोला चौराहा स्थित हाईवे का कट बंद कराते हुए ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कर दी। साथ ही नवीन मंडी के पास आंशिक रूप से हाईवे को खोला गया है। कट बंद होने से अजुहा बाजार आए लोगों को या तो अमाव या फिर अटसरॉय से घूम कर आवागमन करना पड़ रहा है। इससे लगभग आठ किलोमीटर की ज्यादा दूरी राहगीरों को तय करनी पड़ रही है। वहीं, कट बंद होने से करीब आठ गांव के लोगों का आवागमन प्रभावित होगा। जबकि अजुहा कस्बे की 25 हजार की आबादी को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन

इससे अजुहा कस्बा व आसपास संचालित करीब आधा दर्जन से अधिक कॉलेजों और परिषदीय विद्यालय के छात्रों को आवागमन में परेशानी हो रही है। वह डिवाइडर वाला शॉर्टकट लेकर हाईवे पार कर रहे हैं। लेकिन, यह काफी जोखिम भरा है।
वहीं, कट को बंद करने से गल्ला मंडी प्रभावित हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे का कट बंद होने से हादसा और बढ़ेगा। साथ ही बाजार का व्यापार भी चौपट होगा। स्थानीय लोगों ने कस्बे में हाईवे पर ओवरब्रिज बनवाने की मांग की है।

बोले व्यापारी
कट बंद होने से नेशनल हाईवे पर जाम लगने के साथ ही कस्बे वासियों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यातायात पुलिस बेबस नजर आ रही है। स्कूली छात्र, आम नागरिक, साइकिल व बाइक सवार जान जोखिम में डाल गलत तरीके से सड़क पार करने को मजबूर है। अजुहा में बाईपास बनने से राहत मिलेगी। कपूर चंद्र केसरवानी, व्यापारी

नवीन मंडी गेट का कट बंद होने से अजुहा का व्यापार पूरी तरह से प्रभावित होगा। मंडी पहुंचने के लिए लोगों को कई किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। कस्बे में ओवरब्रिज का निर्माण जरूरी है। रमेश अग्रहरि, नगर अध्यक्ष, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल
......
बोले अफसर
अजुहा कस्बे में हाईवे पर कट के कारण हादसे बढ़ गए थे। पहली प्राथमिकता लोगों की जान बचाने की है। इसी के चलते कट बंद करा दिया गया है। बाकी हाईवे पर पुल निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी। योगेश कुमार गौड़, एसडीएम सिराथू
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें