पूरब और पश्चिमशरीरा के 10 परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदलने की कवायद शुरू हो गई है। अब इन स्कूलों में बच्चे स्मार्ट कक्षाओं में बैठकर पढ़ाई करेंगे। बच्चों को कक्षाओं में बैठने की दिक्कत न हो इसके लिए डेस्क बेंच की खरीद होगी। इन पर करीब 1.25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नगर पंचायत ने कार्यदायी संस्था नामित कर दी है। जल्द ही खरीद शुरू हो जाएगी।
पूरब पश्चिमशरीरा नगर पंचायत क्षेत्र में 10 परिषदीय स्कूल हैं। स्कूलों की हालत खस्ताहाल है। यहां के विद्यालयों की छत बरसात में टपकती है। बैठने की पर्याप्त सुविधा नहीं है। जर्जर स्कूलों की हालत में सुधार करने के लिए शासन ने नगर पंचायत को 1.25 करोड का बजट जारी किया है।
-
इन स्कूलों में होगा कार्य
बीईओ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में 10 विद्यालय हैं। इनमें कंपोजिट विद्यालय पश्चिमशरीरा, पूरब शरीरा, लोधन का पूरा व प्राथमिक विद्यालय सरपतही, टोनहा का पूरा, दमद का पूरा, नाग चौरी का पूरा, रतन का डेरा, पश्चिमशरीरा द्वितीय व पूरब शरीरा द्वितीय के विद्यालय शामिल हैं।
बोले अफसर
नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित परिषदीय स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए 1.25 करोड़ रुपये मिले हैं। इस बजट के 92 लाख से आरईडी 10 कक्षाओं का निर्माण करेगा। इसके बाद यूपीएलसी लखनऊ इन कमरों को स्मार्ट कक्षाओं में बदेलगा। नगर पंचायत की ओर से सभी स्कूलों में साढ़े सात लाख रुपये से डेस्क-बेंच खरीद की जाएगी। अंशुमान सिंह, ईओ