फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परचून की दुकान का ताला तोड़ कर पार किया हजारों का सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरी कोतवाली के कसेंदा गांव में शनिवार रात परचून की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी समेत हजारों का सामान पार कर दिया। सुबह जानकारी होने पर पीड़ित ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कसेंदा निवासी भोला यादव की गांव में ही परचून की दुकान है। रोज की तरह शनिवार शाम वह दुकान बंद कर घर चला गया। रात में चोर दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने गल्ले में रखी एक हजार नकदी समेत पांच हजार रुपये का सामान पार कर दिया।
इसके बाद चोर गांव के ही रामसिंह के घर की पिछले हिस्से की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुस रहे थे। इसी दौरान परिजनों की नींद खुल गई। जगहट होने पर चोर भाग गए। पीड़ितों ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ युवक गिरफ्तार
चरवा कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लिखापढ़ी कर आरोपी को जेल भेज दिया।
शनिवार सुबह इंस्पेक्टर अरविंद त्रिवेदी को सूचना मिली कि एक युवक चोरी की बाइक लेकर बंबुरा मोड़ की तरफ जा रहा था।
उपनिरीक्षक परवेज अली, कांस्टेबल रमेश कुमार, सुमित यादव और अभिषेक कुमार ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान युवक के पास से एक बाइक मिली। वह बाइक के कागजात नहीं दिखा सका। चौकी प्रभारी के अनुसार युवक चोरी की बाइक लेकर बेचने के लिए जा रहा था। युवक का नाम महेंद्र कुमार निवासी पिपरी थाना चरवा है। पुलिस ने युवक के खिलाफ लिखापढ़ी कर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें