फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी में बनेगा खेलो इंडिया सेंटर, अंतरराष्ट्रीय स्तर का इंडोर स्टेडियम

विज्ञापन
Khelo India Center to be built in Kaushambi, an indoor stadium of international standard
विज्ञापन
कौशाम्बी में बनेगा खेलो इंडिया सेंटर, अंतरराष्ट्रीय स्तर का इंडोर स्टेडियम
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी सौगात, सांसद ट्रॉफी प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत
मंझनपुर। केंद्रीय सूचना प्रसारण, युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कौशाम्बी के युवाओं को सौगात दी है। उन्होंने ने जिले में खेलो इंडिया सेंटर, जिम्नास्ट एवं अंतर राष्ट्रीय स्तर का इंडोर स्टेडियम बनवाने का एलान किया है। कहा कि खेल में हार-जीत मायने नहीं रखता है। बल्कि खेल में प्रतिभाग करना महत्वपूर्ण होता है। केंद्रीय मंत्री टेंवा स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित सांसद खेल स्पर्धा के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि ओलंपिक, पैरा ओलंपिक सहित विदेशों में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं में सैकड़ों खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसका नतीजा रहा कि पदक जीतकर रिकॉर्ड बनाते हुए खिलाड़ी भारत लौटे। उन्होंने सांसद विनोद सोनकर की मांग पर जिले में जिम्नास्टिक के लिए खेलो इंडिया सेंटर एवं अंतर राष्ट्रीय स्तर के इंडोर स्टेडियम बनवाने का एलान किया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि वर्षों से प्रदेश के खिलाड़ियों के लिए संसाधनों का अभाव रहा है, लेकिन वर्तमान सरकार खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सांसद विनोद सोनकर ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी। कहा कि जिन लोगों ने जिले के साथ न्याय नहीं किया, वह अब जातिवाद के नाम पर 2022 के चुनाव को लेकर वोट मांगने लगे हैं। जबकि यही लोग कोरोना संक्रमण के दौरान अपने घरों में छिपे थे। पूर्व की सरकारों में भूमाफियाओं का राज था। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में जिले का चौतरफा विकास हो रहा है। समारोह को चायल विधायक संजय कुमार गुप्ता, सदर विधायक लाल बहादुर, सिराथू विधायक शीतला प्रसाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, जिला प्रभारी अनिल सिंह, डिप्टी सीएम के पुत्र योगेश मौर्य आदि ने भी संबोधित किया। इस मौके पर किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश पाल, डीसीएफ चेयरमैन चंद्रदत्त शुक्ल, बृजेंद्र सिंह पटेल (गजपति), आशीष उर्फ बच्चा केसरवानी, अविनाश उर्फ पिंटू द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें