कड़ा के कंथुवा निवासी हीरालाल प्रजापति की 14 वर्षीय पुत्री सलोनी शव शनिवार को उसके कमरे में रस्सी के सहारे लटकता मिला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को आशंका हुई। जब खिड़की से झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए।
कड़ाधाम थाना क्षेत्र के कंथुवा गांव में एक 14 वर्षीय किशोरी का कमरे में फंदे से शव लटकता मिला। माना जा रहा है कि किशोरी ने आत्महत्या की है। उसने किन परिस्थितियों ने आत्मघाती कदम उठाया इसका पता नहीं चल सका है। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
कड़ा के कंथुवा निवासी हीरालाल प्रजापति की 14 वर्षीय पुत्री सलोनी शव शनिवार को उसके कमरे में रस्सी के सहारे लटकता मिला। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर परिजनों को आशंका हुई। जब खिड़की से झांक कर देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना के बाद परिजनों में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची कड़ाधाम पुलिस ने शव को उतरवाकर पीएम के लिए भेज दिया।
परिजनों का कहना है कि किशोरी मनगढ़ धाम जाने की जिद कर रही थी उसी बात को लेकर कुछ कहासुनी हुई और आवेश में आकर उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। अब वास्तविकता क्या है यह तो पुलिसिया जांच के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं।