फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरवारी में गैस सिलिंडर फटा, दो की मौत, एक गंभीर

विज्ञापन
Gas cylinder explodes in Bharwari, two dead, one serious - फोटो : KAUSHAMBI
विज्ञापन
भरवारी में गैस सिलिंडर फटा, दो की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन

गुब्बारा खरीदने के दौरान हुआ हादसा
भरवारी। भरवारी दशहरा मेला में शुक्रवार की शाम गुब्बारा भरने वाले गैस सिलिंडर में विस्फोट से दो युवकों की मौत हो गई। जबकि तीसरा जिंदगी मौत से जूझ रहा रहा है। गनीमत रही हादसा मेला क्षेत्र से बाहर हुआ। सुरक्षा के मद्देनजर मेले में लगाए गए गैंस सिलिंडर भरे गुब्बारों के स्टॉल हटवा दिए गए हैं। कोखराज कोतवाली के नया बाजार निवासी राजेश कुुुमार (46) पुत्र फूलचंद्र कपड़ा सिलने का काम करता था। शुक्रवार को मेले के समापन अवसर पर उसका बहनोई चरवा कोतवाली के काजू चरवा गांव का विनोद कुुमार (42) आया हुआ था। शुक्रवार की शाम मेला घूमते हुए साले-बहनोई करारी रोड स्थित संस्कृत स्कृल के पास पहुंचे। यहां एक एयर बैलून बेचने वाला व्यक्ति खड़ा था। बच्चों के लिए दोनों ने गुब्बारा खरीदना चाहा। शाम तकरीबन आठ बजे जैसे ही वह लोग गुब्बारा खरीद रहे थे, तभी अचानक गुब्बारे वाले का सिलेंडर फट गया। हादसे में राजेश व विक्रेता के चीथड़े उड़ गए। जबकि राजेश के बहनोई विनोद का दाहिना हाथ उड़ गया। इलाज के लिए उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची कोखराज पुलिस ने मेला क्षेत्र से गुब्बारा विक्रेताओं को बाहर कर दिया। गुब्बारा विक्रेता के नाम-पता की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

वहीं सीओ सिराथू रामवीर सिंह का कहना है कि हादसे की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। गुब्बारा विक्रेता के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें