मंझनपुर। चक्काजाम कर धरना देने के मामले में युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव फंस गए। यातायात प्रभारी ने जिलाध्यक्ष सहित पांच लोगों के खिलाफ सदर कोतवाली में सड़क जाम करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
देवेश श्रीवास्तव पेशे से अधिवक्ता भी है और वाटर प्लांट भी चलाते है। 18 जून को एआरटीओ शंकर जी सिंह वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान देवेश श्रीवास्तव के लोडर को चेक किया। कागजात अपूर्ण होने पर गाड़ी सीज की। इसे लेकर देवेश श्रीवास्तव ने साथियों के साथ मिलकर चौराहे पर चक्काजाम किया। मामले में गुरुवार को यातायात प्रभारी ने देवेश सहित पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है।