फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे की शिकायत पर भड़के दरोगा ने बेरहमी से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के सामने हो रहे निर्माण की शिकायत करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ा। आरोप है कि शिकायत से खफा हलका प्रभारी दरोगा ने उसे कोतवाली ले जाकर बेरहमी से पीटा। इसके बाद उसी का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया गया। रविवार को पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस ऑफिस में की।
विज्ञापन

कड़ाधाम कोतवाली के दारानगर निवासी संतोष शुक्ला का कहना है पिछले दिनों उसके घर के सामने पड़ोस में रहने वाले तीन भाई निर्माण करने लगे। विरोध करने पर वह लोग गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। संतोष के मुताबिक उसने घटना की जानकारी फोन से इंस्पेक्टर कड़ाधाम को दी।
इसके बाद हलका के दरोगा मौके पर आए बिना ही उसे कोतवाली बुलाया। आरोप है कि दरोगा ने उसे हवालात में डालकर बेरहमी से पीटा। शनिवार को उसका शांतिभंग का धारा में चालान कर दिया गया। जमानत पर छूटने के बाद रविवार को संतोष ने मामले की शिकायत पुलिस ऑफिस में की। संतोष का कहना है ऑफिस में मौजूद एसपी के पीआरओ ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें