फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशांबी: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आशंका

Thu, 16 Feb 2023 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के पेरई गांव में सोमवार रात हुई थी घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी कोतवाली क्षेत्र के पेरई गांव के सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। युवक का साथी शव लेकर घर पहुंचा। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बुधवार को मृतक की मां ने पुलिस को दी तहरीर पर बेटे के साथी पर हत्या का आरोप लगाया। मामले की तहरीर पुलिस को दी गई है। जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

पेरई निवासी तारा सिंह का बेटा शिवम (22) ऑटो चालक था। सोमवार की रात शिवम अपने दोस्तों के साथ घर से बाहर गया था। रात में उसका एक दोस्त शिवम का शव लेकर घर पहुंचा तो घर में कोहराम मच गया। संदिग्ध हालत में हुई शिवम की मौत को लेकर कुछ लोगों ने जहर तो कुछ ने शराब के अधिक सेवन से मौत की बात बता कर शव का संस्कार करा दिया। लेकिन मृतक की मां ने बुधवार को जिलाधिकारी से मिलकर शिकायत किया कि उसके बेटे को जहर देकर मार डाला गया है।
विज्ञापन

मां दीपिका सिंह ने बेटे का शव कब्र से निकाल कर दोबारा पोस्टमार्टम कराते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है। मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें