फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi : बुलेट नहीं मिलने पर शादी तोड़ने पर दूल्हे समेत चार पर मुकदमा, 14 मार्च को आनी थी बारात

Fri, 17 Mar 2023 08:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

सरायअकिल कोतवाली के चंदनापुर गांव में बरात के दिन बुलेट की मांग पूरी नहीं होने पर शादी से इंकार करने वाले दूल्हे समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर कार्रवाई की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरायअकिल कोतवाली के चंदनापुर गांव में बरात के दिन बुलेट की मांग पूरी नहीं होने पर शादी से इंकार करने वाले दूल्हे समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर कार्रवाई की है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से दूल्हा व उसके परिवार के लोग घर से नदारत हैं। चंदनापुर गांव निवासी शिवलोचन मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

विज्ञापन


शिवलोचन के मुताबिक उसने बेटी वंदना का रिश्ता प्रयागराज के धूमनगंज इलाके के रम्मन का पुरवा निवासी पंकज पासी के साथ तय किया था। फरवरी में धूमधाम से सगाई की गई। सगाई के बाद 14 मार्च को शादी की तारीख तय हुई थी। शादी की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। वंदना के घर पर रिश्तेदारों का आना भी शुरू हो चुका था। बरातियों के लिए जलपान और खाने का इंतजाम भी हो चुका था, लेकिन बारात आने से कुछ देर पहले ही पंकज ने वंदना के फोन कर अतिरिक्त दहेज में बुलेट, दो लाख नगदी और पांच तोला सोना की मांग रख दी।

इसे सुनते ही वंदना के होश उड़ गए। उसने पिता को पूरी बात बताई तो उन्होंने पंकज को बरात लाने के लिए काफी मान-मनौव्वल की। इसके बाद भी पंकज बरात लेकर नहीं पहुंचा। मामले में शिवलोचन की तहरीर पर पुलिस ने दूल्हा बनने जा रहे पंकज, उसकी मां, बहन मोना व बहनोई बबलू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें