घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजते हुए। स्रोत: ग्रामीण
महेवाघाट थाना क्षेत्र के लौंगवा गांव में रविवार शाम कच्चा मकान अचानक गिर गया। हादसे के समय परिवार के लोग घर के अंदर मौजूद थे। मकान गिरने से परिवार के चार लोग मलबे में दब गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा।
लौंगवा निवासी गुलशेर अली पुत्र रजाक अली मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। रविवार शाम करीब छह बजे उनका कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में गुलशेर अली की पत्नी मदीना बानो (35), पुत्र अरमान अहमद (4), अंसार अहमद (10) और पुत्री तैयबा बानो (7) घायल हो गए।
हादसे की जानकारी मिलते ही महेवाघाट थाना प्रभारी कुमार शंकरम और हिनौता चौकी प्रभारी वीरेंद्र प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकलवाया। इसके बाद सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। मकान गिरने के कारणों की जानकारी जुटाई जा रही है।
घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजते हुए। स्रोत: ग्रामीण