फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: सात डिग्री लुढ़का पारा, बर्फीली हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी

Tue, 02 Jan 2024 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
सात डिग्री लुढ़का पारा, बर्फीली हवाओं ने छुड़ाई कंपकंपी
विज्ञापन

मौसम विभाग को अगले 10 दिनों तक राहत के नहीं दिख रहे आसार

मंझनपुर। नए साल के पहले दिन सोमवार को सर्दी के तेवर ने हर किसी को बेहाल कर दिया। रविवार की अपेक्षा सोमवार को अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। वहीं न्यूनतम में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यही नहीं अगले 10 दिनों तक अभी सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है।
जिले में सोमवार को सुबह कोहरा छाया रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए मौसम थोड़ा साफ रहा, लेकिन सूर्य देव को चमकने का अवसर नहीं मिला। धूप खिलने का इंतजार कर रहे लोग मायूस हो गए। वहीं, कई ग्रामीण इलाकों में धुंध ने दोपहर में भी अपनी पकड़ बनाए रही। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस था। जबकि, सोमवार को अधिकतम तापमान 16 व न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पांच जनवरी तक न्यूनतम पारा सात डिग्री सेल्सियस पर अटका रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 17 और 19 के बीच रहेगा।
विज्ञापन

-
आंगनबाड़ी केंद्रों पर 15 तक बच्चों की छुट्टी
जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शीतलहर को देखते हुए आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों के लिए 15 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र खुलेंगे, लेकिन हाट कुक्ड योजना का संचालन नहीं होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गृह भ्रमण, सामुदायिक गतिविधियां, टीकाकरण, ड्राई राशन का वितरण समेत अन्य कार्य किए जाएंगे।
-
आठवीं के छात्र-छात्राओं की अग्रिम आदेश तक छुट्टी
डीआईओएस डॉ. एसएन यादव बताया कि राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन मान्यता प्राप्त, यूपी, सीबीएसई, संस्कृत और मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त सभी विद्यालयों में कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए अग्रिम आदेशों तक अवकाश रहेगा। वहीं, नौ से 12 तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक चलेंगी।

-
जरूरतमंदों में वितरित किए कंबल

पंइसा-अजुहा। सिराथू ब्लॉक के पइंसा में ग्राम प्रधान रियाज अहमद ने करीब 300 जरूरतमंदों में कंबल वितरित किए। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी बृजेश करवरिया, अनवर अहमद आदि मौजूद रहे। इसी तरह मोगरीकड़ा में प्रधान यशवंत तिवारी ने 100 कंबल बांटें। एडीओ पंचायत विश्व बंधु, राजाराम तिवारी, राकेश पांडेय आदि मौजूद रहे। वहीं भैराएं में ग्राम प्रधान गोपी मौर्य की ओर से कंबल बांटे गए। भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य ने यह कंबल गरीबों में वितरित किए। संवाद
विज्ञापन

-
केपीएस में नए साल पर सम्मानित हुए चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

भरवारी। कौशांबी प्रेसीडेंसी स्कूल एंड कॉलेज में साल के पहले दिन सोमवार को चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया। संस्था के प्रबंधक, पूर्व विधायक चायल संजय गुप्ता और निदेशक सीमा पवार ने स्कूल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को स्मृति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया। विद्यालय के शिक्षक, छात्र व अभिभावक के प्रति उनके योगदान को सराहा। प्रबंधक ने कहा कि यह सम्मान अद्वितीय मेहनत, प्रतिबद्धता और स्कूल के प्रति उनके समर्पण का परिचायक है। इस मौके पर उप निदेशक डॉ. मयंक कुमार मिश्रा समेत अन्य कर्मचारी व शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें