फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: संदिग्ध हालत में तालाब में मिला मजदूर का शव

Sat, 02 May 2026 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के असतुल्लागंज में शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव गांव के बाहर तालाब में मिलने से सनसनी मच गई। परिजनों ने बताया कि युवक साइकिल लेकर घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। लेकिन उसकी साइकिल तालाब किनारे पड़ी मिली।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची संदीपन घाट पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पट्टी परवेजाबाद गांव के मजरा असतुल्लागंज निवासी देशराज (46) वर्ष पुत्र रामबली मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था।
पिता रामबली ने बताया कि शुक्रवार सुबह बेटा रामबली साइकिल लेकर मजदूरी करने के लिए घर से निकला था। दोपहर करीब एक बजे गांव के लोगों ने उसके शव को तालाब में देखा तो सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

शरीर में कोई भी चोट के निशान नहीं मिले जबकि देशराज की साइकिल तालाब किनारे पड़ी मिली। पुलिस और ग्रामीणों ने आशंका रामबली की साइकिल सड़क किनारे स्थित तालाब के पास अनियंत्रित होने के कारण वह पानी में गिर गया होगा और डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि देशराज के परिवार में दो बेटे और एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें