फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो जिलाध्यक्ष सहित चार के खिलाफ एफआईआर

Mon, 06 May 2019 01:00 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कौशांबी
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
 जिला आबकारी अधिकारी ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष व उनके भाई सहित चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। अफसर ने इन सभी पर बंदी के बाद भी अंग्रेजी शराब बेचने और फोन पर धमकाने का आरोप लगाया है। वहीं, दुकान के सेल्मैन ने भी आबकारी अधिकारी पर मारपीट तथा लूटपाट का इल्जाम जड़ा है।
विज्ञापन


     भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा की समदा में अंग्रेजी शराब की दुकान है। जिला आबकारी अधिकारी बीपी मनिक का कहना है कि शनिवार को चुनाव की बदौलत शाम छह बजे दुकान बंद होने थी। बंदी के बाद भी उनकी दुकान का सेल्समैन शराब बेच रहा था। दुकान बंद कराने पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुनील मिश्रा, उनके भाई दिलीप मिश्रा तथा परिवार के ही सुनील शुक्ला ने फोन करके अपशब्द कहा।

विरोध करने पर जानलेवा धमकी दी। आबकारी अफसर की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने सभी चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपों की जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरी ओर दुकान के सेल्समैन जेपी मिश्रा का इल्जाम है कि उसने सटीक छह बजे दुकान बंद कर दी थी।
विज्ञापन


शटर गिराकर घर के लिए निकलते वक्त आबकारी अधिकारी टीम के साथ आए और दुकान खुलवाकर भीतर घुस गए। अंदर सेल्समैन की लात-घूसों से पिटाई की। इसके बाद गल्ले में रहा करीब 30 हजार रुपया लूटकर फरार हो गए। हालांकि सेल्समैन ने अभी तहरीर नहीं दी है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने मामले की तहरीर दे दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें