फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaushambi News: महोबा में पिता को बनाया बंधक, जान बचाकर भागे बच्चे

Tue, 09 Apr 2024 08:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा में पिता को बनाया बंधक, जान बचाकर भागे बच्चे
विज्ञापन

संदीपनघाट क्षेत्र के मलाक मोइनुद्दीनपुर गांव का रहने वाला श्रमिक रोजगार के लिए गया था गैरजनपद
संवाद न्यूज एजेंसी
मूरतगंज। संदीपनघाट कोतवाली के मलाक मोइनुद्दीनपुर गांव की एक महिला ने रोजी-रोटी के लिए महोबा गए पति को बंधन बनाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दो बेटे भी पिता के साथ थे। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर घर भाग आए हैं। महिला की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मलाक मोइनुद्दीनपुर गांव रेशमा ने बताया कि उसके पति मिश्रीलाल मजदूरी करते हैं। गांव के तीन युवकों ने पति को अधिक मजदूरी का लालच दिया। फिर काम दिलाने की बात कहकर 15 दिन पहले अपने साथ महोबा ले गए। पति के साथ उसके दो नाबालिग बेटे भी गए थे। वहां पर महोबा रेलवे स्टेशन में ठेकेदार द्वारा उनसे जबरन काम लिया जाने लगा। नाबालिग बेटों से भी काम कराया जाने लगा। पति ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। दोनों बेटों को भी पीटा गया। पति ने घर लौटने के लिए ठेकेदार से मजदूरी मांगी तो उसे बंधक बना लिया गया। किसी तरह दोनों बेटे वहां से छिपते-छिपाते हुए घर भाग आए। बेटों ने रविवार को गांव पहुंच कर पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद उसने संदीपनघाट थाने में तहरीर देकर पति की रक्षा और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। इस बारे में थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे का कहना है कि मामले की तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
महिला को परिजनों ने मारपीट कर किया घायल
मूूरतगंज। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पट्टीनरवर गांव की रहने वाली मालती देवी ने आरोप लगाया कि उसकी दो बहुओं के बीच पानी भरने को लेकर विवाद हो गया था। किसी तरह उसने दोनों को समझाकर झड़गा समाप्त करा दिया। इसके बाद उसकी एक बहू बाजार चली गई। इसके बाद दूसरी बहू ने अपने पिता को बुला कर उसके साथ गाली-गलौज की। लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़िता ने मामले की तहरीर थाने में दी है। थानाध्यक्ष भुवनेश चौबे ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें