फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौशाम्बी : फंदे से लटकती मिली ऑटो चालक की बेटी पर्स से रुपये चोरी होने पर पिता ने लगाई थी फटकार

Sun, 14 Aug 2022 01:27 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी

सार

चक पर मजरा गौसपुर कटहुला निवासी सुरेंद्र सिंह कोरी आटो चालक है। किराये पर ऑटो लेकर वह चलाता है। सुरेंद्र के मुताबिक शुक्रवार की रात घर पहुंचने पर उसने अपनी पैंट हैंगर में टांग दी। इस बीच उसकी 19 वर्षीय बेटी खुशबू ने पैंट में रखे पर्स से कुछ रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन
Crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिपरी कोतवाली के गौसपुर कटहुला में शनिवार की सुबह एक ऑटो चालक की बेटी का शव उसके ही घर में फंदे से लटकता मिला। मृतका को उसके पिता ने शुक्रवार की रात पर्स से रुपये चोरी होने के बाद फटकार लगाई थी। पुलिस घटना की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन



चक पर मजरा गौसपुर कटहुला निवासी सुरेंद्र सिंह कोरी आटो चालक है। किराये पर ऑटो लेकर वह चलाता है। सुरेंद्र के मुताबिक शुक्रवार की रात घर पहुंचने पर उसने अपनी पैंट हैंगर में टांग दी। इस बीच उसकी 19 वर्षीय बेटी खुशबू ने पैंट में रखे पर्स से कुछ रुपये निकाल लिए। इसकी जानकारी होने पर सुरेंद्र ने खुशबू को फटकार लगा दी। इससे वह क्षुब्ध हो गई।


रात में खा-पीकर सभी लोग अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह देर तक खुशबू कमरे से बाहर नहीं निकली तो घरवालों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब नहीं आने पर अनहोनी की आशंका हुई। शोरगुल सुनकर पड़ोसी इकट्ठे हो गए। दरवाजा तोड़ने पर अंदर का नजारा देख परिजनों की चीखें निकल गईं।
विज्ञापन



दुपट्टे के सहारे छत के चुल्ले से लटकता हुआ खुशबू का शव देख परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना के बाद लाश को कब्जे में ले लिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें