मुजाहिदपुर गांव में राज कुमार की मौत पर गमजदा परिजन
- फोटो : KAUSHAMBI
कोखराज कोतवाली के परशुरामपुर में चाचा के घर आए युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। जिस कमरे में शव मिला वहां शराब की खाली शीशी पड़ी थी। अनुमान लगाया गया कि शराब पीने के बाद युवक फंदे से लटका था।
परशुरामपुर निवासी राजकुमार (25) को शराब पीने की लत थी। राजकुमार लखनऊ में मजदूरी करता था। तीन दिन पहले ही वह गांव आया था। राजकुमार अपने चाचा रतिलाल के यहां ठहरा था। शनिवार रात राजकुमार चाचा के प्रधानमंत्री आवास के कमरे में पहुंचा और वहां शराब पी।
इसके बाद उसने बाइक के एक्सीलेटर वायर से फांसी लगा ली। सुबह राजकुमार कहीं नहीं दिखा तो परिवार के लोग खोजबीन करने लगे। तभी उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिवारीजनों का कहना है राजकुमार के पिता मुरली की काफी पहले मौत हो चुकी है। उसे भी शराब पीने की लत थी। शराब की लत के कारण ही उसने अपने जिंदा रहते हुए घर व जमीन बेच डाली थी। पिता की मौत के बाद बेटा राजकुमार भी नशे की गिरफ्त में आ गया था।