दंपती में आए दिन होता था विवाद
पति और पत्नी में आए दिन विवाद होता था। 15 दिन पहले हुए विवाद के बाद मुस्कान अपनी बुआ के घर चली गई थी,जहा से आठ दिन पहले पत्नी के वापस न आने पर रवि अपने डेड़ महीने के बेटे को जबरन उठा लाया था। रात में शराब के नशे में घर पहुंचे जालिम पिता ने भूख से रो रहे मासूम बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया, जिससे मासूम की मौत हो गई।
मासूम बच्चे की मौत की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। अपने बच्चे की मौत की जानकारी होने पर रोते बिलखते मुस्कान अपने परिजनों के साथ पहुंची। ग्रामीणों से सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई है।